Vinod Kumar Shukla Passed Away News: रायपुर/नई दिल्ली।23 दिसंबर 2025/ हिंदी साहित्य जगत के महान स्तंभ और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार शाम रायपुर में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें 2 दिसंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां शाम 4:48 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

निधन की पुष्टि एम्स रायपुर के पीआरओ लक्ष्मीकांत चौधरी ने की। बेटे शाश्वत शुक्ल ने बताया कि कई अंगों में संक्रमण के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का निधन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ‘नौकर की कमीज’ और ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसी रचनाओं से उन्होंने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा दी।

विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की सबसे विशिष्ट आवाज़ों में गिने जाते थे। उन्होंने ‘नौकर की कमीज’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘एक चुप्पी जगह’ जैसे चर्चित उपन्यास लिखे। उनके उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ पर मणि कौल द्वारा फिल्म भी बनाई गई थी।

इसी वर्ष उन्हें 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे छत्तीसगढ़ से यह सम्मान पाने वाले पहले लेखक थे।

परिवार के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर रायपुर स्थित निवास पर ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार की जानकारी शीघ्र दी जाएगी। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र शाश्वत और एक पुत्री हैं।

हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है। देश ने आज अपनी एक अमूल्य साहित्यिक धरोहर खो दी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *