शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 700 अंक तक उछला

मुंबई: शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन मजबूती देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और संभावित युद्धविराम की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 600 अंक (0.80%) की बढ़त के साथ 74,652 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 150 अंक (0.66%) चढ़कर 23,064 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 771 अंक उछलकर 74,840 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी लगभग 1% की तेजी के साथ 23,173 के आसपास कारोबार करता नजर आया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 1.47%, रियल्टी 1.39% और मीडिया 1.30% तक चढ़े। इसके अलावा मेटल, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का जोर दिखा और दोनों इंडेक्स करीब 1% तक मजबूत हुए।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड करीब 7% गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 6% से ज्यादा टूटकर 86 डॉलर के करीब पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *