सुकमा/आंध्र प्रदेश, 18 जून। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटी आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली के घने जंगलों में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर सहित तीन बड़े नक्सली कमांडर मारे गए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के देविपटनम मंडल के कोंडामोडालु गांव के जंगलों में हुई। इस ऑपरेशन को ग्रेहाउंड्स (आंध्र प्रदेश की विशेष फोर्स) ने अंजाम दिया।मारे गए शीर्ष नक्सली नेता:* गजारला रवि उर्फ उदय – सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोन कमेटी (AOBSZC) के सचिव रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा – स्पेशल ज़ोनल कमेटी मेंबर (SZCM), गरियाबंद में मारे गए नक्सली नेता चलपती की पत्नी अंजू– एक्टीव कमेटी मेंबर (ACM), AOBSZC ऑपरेशन से जुड़ी अहम बातें:* मुठभेड़ मारेडुमिल्लि थाना क्षेत्र के जंगलों में हुईअल्लूरी सीताराम राजू जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य** बरामद किया गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है और सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।यह मुठभेड़ नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठन के शीर्ष स्तर के कमांडर ढेर हुए हैं

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *