रायपुर। रायपुर जिले के तरपोंगी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा यात्रियों से अभद्रता और दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुढ़ियारी निवासी कृष्णा कान्हा बाजारी ने कलेक्टर को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि टोल प्लाजा के कर्मचारी न केवल यात्रियों के साथ रुखा व्यवहार करते हैं, बल्कि कई बार गाली-गलौच और धमकी तक दे डालते हैं। खास तौर पर टोल प्लाजा के ठेकेदार आलोक कुमार पर आरोप है कि वह आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करता है और दबंगई दिखाता है।

कृष्णा बाजारी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि टोल परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय अक्सर बंद रहते हैं, जिससे महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी होती है। जब लोग शौचालय खोलने की मांग करते हैं, तो कर्मचारियों द्वारा उन्हें अपमानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लंबे समय से हो रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है। यात्रियों की सुविधा और सम्मान का सवाल अब एक राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *