रायपुर, 22 मई।
श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय HSRP (High Security Registration Plate) नंबर प्लेट शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 22 और 23 मई 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जैन दादाबाड़ी, एम. जी. रोड, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य जैन समाज एवं सराफा व्यापारियों के लिए HSRP नंबर प्लेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है, ताकि आमजन को आरटीओ कार्यालय की लंबी कतारों से राहत मिल सके।

इस कैंप में आरटीओ विभाग के अधिकारियों – आरटीओ श्री आशीष देवांगन, सहायक आरटीओ प्रतीक शुक्ला, सुषमा वर्मा, स्वाति चंद्राकर, पायल निर्मलकर, युवराज निर्मलकर एवं सत्यम महाराज ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर श्री ऋषभ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय कांकरिया, अभय भंसाली, नरेश बैदमुथा, उज्ज्वल झाबक एवं राजेन्द्र गोलछा उपस्थित रहे। साथ ही रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, सचिव दीपचंद कोटड़िया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, उपाध्यक्ष हरीश डागा एवं सुनील सोनी, सह सचिव प्रवीण मालू, दिलीप टाटिया सहित कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य भी आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  1. केवल 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर किए गए वाहनों के लिए HSRP नंबर प्लेट की आवश्यकता है।
  2. 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए नंबर प्लेट नहीं लगाई जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन स्वामी को आरटीओ कार्यालय जाना होगा।
  3. यह सुविधा केवल CG-04 (रायपुर) रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के लिए ही उपलब्ध है।
  4. दुपहिया वाहन हेतु शुल्क ₹365 एवं चारपहिया वाहन हेतु ₹656 ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।
  5. वाहन की मूल आरसी बुक, आधार कार्ड तथा प्रत्येक की एक-एक फोटो कॉपी साथ लाना आवश्यक है।

संपर्क सूत्र (अधिक जानकारी हेतु):

  • दीपचंद कोटड़िया – 9425207866
  • जितेंद्र गोलछा – 9826116111
  • हरीश डागा – 8823043100
  • प्रवीण मालू – 9407633333

यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक प्रयास है, जिससे आमजन को सुगमता से सरकारी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। आयोजकों द्वारा सभी वाहन स्वामियों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें एक्शन मोड में BJP: अब छत्तीसगढ़, MP और राजस्थान की बारी, कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, जानिए किसका नाम सबसे आगे!

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *