Union Budget 2025 | Very disappointing budget, every section was ignored – Bhupesh Baghel

रायपुर। केंद्रीय बजट 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए घोर निराशाजनक है। शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं, और डॉलर 86.70 रुपये के पार चला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से जनता का भरोसा उठ चुका है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से अव्यावहारिक, अन्यायपूर्ण और मिडिल क्लास विरोधी है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार के इस बजट में युवाओं के रोजगार को लेकर कोई स्पष्ट नीति क्यों नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने भी घेरा बजट

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान केवल बिहार चुनाव पर है, जबकि देशभर के किसानों और युवाओं को राहत देने की कोई योजना नहीं बनाई गई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी बजट को आम जनता की उम्मीदों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में न रोजगार बढ़ाने की कोई योजना है और न ही किसानों को राहत देने के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का कोई प्रावधान किया गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने बजट को छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में राज्य को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है, जिससे राज्य सरकार को फिर से भारी कर्ज लेना पड़ सकता है।

महिलाओं के लिए भी नहीं कोई राहत

कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री एक महिला होते हुए भी महिलाओं के लिए बजट में कोई विशेष योजना नहीं लाई हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से राहत की उम्मीद लगाए बैठी महिलाएं इस बजट से निराश हुई हैं।

‘बजट में हर वर्ग को ठगा गया’ – कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों के विपरीत है। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सब्सिडी और स्वास्थ्य बजट में कटौती करके मोदी सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और जनता इसका जवाब देगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस बजट को पूरी तरह से विफल और निराशाजनक बताते हुए इसे आम जनता के साथ धोखा करार दिया है।

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *