:25 लोगों से फर्जी शादी कर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
भोपाल से राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। शादी का झांसा देकर 25 लोगों से लाखों की ठगी करने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने इस महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान अनुराधा पासवान (23) के रूप में हुई है, जो भोपाल की रहने वाली है। आरोप है कि अनुराधा ने अब तक 25 व्यक्तियों से फर्जी शादी कर लाखों रुपये ऐंठे हैं।

कैसे हुआ खुलासा:
3 मई 2025 को मानटाउन निवासी विष्णु शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अनुसार, खंडवा निवासी सुनीता और पप्पू मीना ने मनपसंद लड़की से शादी कराने का लालच देकर अनुराधा की फोटो दिखाई। इसके बाद सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट के जरिए 2 लाख रुपये लेकर शादी करवा दी गई।

शादी के सिर्फ 3 दिन बाद ही अनुराधा घर से नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

पुलिस की प्लानिंग और गिरफ्तारी:
एफआईआर दर्ज होने के बाद राजस्थान पुलिस ने एक दल गठित किया और मुखबिरों की मदद से भोपाल पहुंची। पुलिस ने एक सिपाही को अविवाहित बताकर फर्जी शादी कराने की योजना बनाई। एजेंट द्वारा दिखाई गई तस्वीरों में फरार अनुराधा की पहचान हो गई।

टीम ने भोपाल के कालापीपल स्थित पन्नाखेड़ी गांव में दबिश देकर आरोपी अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को शक है कि अनुराधा एक पूरे गिरोह का हिस्सा है, जो फर्जी शादियों के जरिए ठगी का जाल फैला रहा है। मामले की जांच जारी है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *