स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नई दिल्ली में जाना हालचाल

रायपुर, 20 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की। सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार लेकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे श्री किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किरण सिंह देव के उपचार और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनका मनोबल बढ़ाते हुए बेहतर स्वास्थ्य और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

बागेश्वरधाम से लौटते समय हुआ था हादसा

बता दें कि कुछ दिनों पहले किरण सिंह देव परिवार के साथ मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वरधाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान यात्रा के दौरान उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रहे एक वाहन ने अचानक उनकी कार को कट मार दी। वाहन को बचाने के प्रयास में किरण सिंह देव के चालक ने कार मोड़ दी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में किरण सिंह देव को कमर में चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। उपचार के बाद वे अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

परिवार और काफिले के अन्य लोग सुरक्षित

हादसे के समय कार में मौजूद पीएसओ, पीए और चालक को भी हल्की चोटें आईं, जबकि किरण सिंह देव के साथ यात्रा कर रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बताए गए। उनके काफिले में पीछे चल रहे अन्य लोग और वाहन भी सुरक्षित रहे।

किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। बस्तर अंचल की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में सड़क हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता रही।

इसी बीच नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय मुलाकात को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी किरण सिंह देव के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *