Raipur Municipal Corporation Election | Deepti Dubey attacked BJP, said – personal attacks are being made on me

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में सियासी गर्मी चरम पर है। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज प्रेस वार्ता में अपना पक्ष रखते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में मुद्दों की बजाय उन पर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं, जिससे वह आहत हैं।

दीप्ति दुबे ने कहा, “मैंने कभी भी चुनाव प्रचार के दौरान किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, लेकिन मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। मुझ पर व्यक्तिगत कार्टून और पोस्टर जारी किए गए, मेरी गाड़ियों के पोस्टर फाड़े गए। यह कैसी विपक्ष की राजनीति है?”

प्रेस वार्ता के दौरान दीप्ति दुबे भावुक हो गईं और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।”

कांग्रेस का दावा – महापौर कांग्रेस का ही बनेगा

दीप्ति दुबे ने विश्वास जताते हुए कहा कि रायपुर की जनता कांग्रेस के साथ है और महापौर कांग्रेस का ही बनेगा। वहीं, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा, “बीजेपी के नेता खुद ही कंफ्यूजन में हैं। एक विधायक चौपाटी का विरोध करता है, तो दूसरा दस नई चौपाटी बनाने की बात करता है। यह रायपुर के विकास के साथ खिलवाड़ है।”

कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा ने झूठ की पराकाष्ठा पार कर दी है, लेकिन जनता सब समझ रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।”

चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसके दावों पर भरोसा जताती है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *