नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आई। पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन के साथ कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कांग्रेस के अध्यक्ष समेत 15 वार्डों के प्रत्याशियों के साथ नगर में पैदल रैली निकाल कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ततपश्चात बस स्टैंड में आमसभा आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशियों पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर है। यदि भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट जोड़ दिए जाएं तो भी कांग्रेस को हरा नहीं पाएंगे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे पूर्व कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए अमीन मेमन ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा होने से पहले ही बिहारीलाल शोरी कांग्रेस छोड़ कर चले गए। इससे साफ साबित होता है कि यह पूरी प्लानिंग के साथ हुआ है, भाजपा इन्हें फाइनेंस कर रही है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पीताम्बर नाग ने कहा कि हम केशकाल नगर में सड़क, पानी बिजली, ड्रेन्सज सिस्टम के साथ साथ मिनी स्टेडियम, ऑडिटोरियम आदि बनवाने का विजन लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है, हमें विश्वास है कि चुनाव परिणाम भी हमारे पक्ष में होगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed