CG Breaking | Congress flag in CM’s stronghold Kunkuri, Vinay Sheel registered victory

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में मतगणना के रुझान सामने आ रहे हैं। विभिन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने शानदार जीत दर्ज की है। उनकी जीत से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

कुनकुरी नगर पंचायत कांग्रेस के कब्जे में

कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का दबदबा कायम रखा है। गौरतलब है कि कुनकुरी क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री साय विधायक हैं, ऐसे में यह जीत कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है।

बलौदाबाजार में कांग्रेस का परचम

बलौदाबाजार नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू ने जीत हासिल की है। यह जीत कांग्रेस के लिए मजबूत जनसमर्थन का संकेत मानी जा रही है।

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराकर कांग्रेस के खाते में एक और जीत जोड़ी।

भानुप्रतापपुर और पखांजूर में भाजपा को सफलता

भानुप्रतापपुर और पखांजूर नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इसे महत्वपूर्ण जीत बताया है।

चुनावी नतीजों से साफ है कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। अंतिम नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा कि नगरीय निकायों में सत्ता का संतुलन किस ओर झुकेगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *