Raipur Breaking | Big upset in Raipur, defeat of former mayor Ejaz Dhebar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 नगर निगमों में जीत दर्ज कर ली है, जबकि 6 अन्य पर बढ़त बनाई हुई है। कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी भगवा लहराया है। भाजपा की इस प्रचंड जीत से मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

रायपुर नगर निगम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्तमान महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1,500 वोट से हार गए हैं। भाजपा समर्थकों और अमर गिदवानी ने इस जीत का जश्न मनाते हुए थिरकते नजर आए।

हालांकि, एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर ने मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से 2,562 वोट से जीत दर्ज की, जिससे कांग्रेस को आंशिक राहत मिली है।

 

 

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *