मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। इस पर्व का असली संदेश यह है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है, जो हमें भेदभाव से परे जाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द से मिलकर इस पर्व को मनाने का अवसर देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और खुशी के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को भी दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से भेंट की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों ने राज्यहित से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री डेका को राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

इस भेंट में राज्यपाल श्री डेका ने भी मुख्यमंत्री श्री साय को होली की शुभकामनाएं दीं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *