छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री राजेश मूणत ने आज 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रातः अग्रसेन चौक स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री मूणत ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूं। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य करता रहूं।”

दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। आम नागरिकों से लेकर भाजपा कार्यकर्ता, नेता, और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

प्रमुख नेताओं की शुभकामनाएं
राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा:
“रायपुर पश्चिम के जनप्रिय विधायक श्री राजेश मूणत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एक्स पर लिखा:
“भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। रायपुर पश्चिम और भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ आपके मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़े, यही कामना है।”

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लिखा:
“भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक मा. श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।”

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लिखा:
“रायपुर पश्चिम के जनप्रिय विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने लिखा:
“भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक श्री राजेश मूणत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”

श्री मूणत को राज्य के विधायकों, सांसदों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राज्य के विकास में श्री मूणत का योगदान
श्री राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में उन्होंने 15 वर्षों तक लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन जैसे अहम विभागों के मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया।

लोक निर्माण मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाया, ओवर ब्रिज, फ्लाईओवर और कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण कराया। परिवहन मंत्री के तौर पर भ्रष्टाचार रोकने हेतु कई सख्त निर्णय लिए। नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए उन्होंने शहरी इलाकों को सुविधायुक्त बनाने के लिए सतत प्रयास किए।

अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले श्री मूणत ने इस क्षेत्र को छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विकसित विधानसभा में बदल दिया।

विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया, चाहे वह महंगी बिजली हो, अवैध निर्माण, या प्रशासनिक भ्रष्टाचार—उन्होंने सड़क से सदन और अदालत तक लड़ाई लड़ी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed