मूणत ने कचरा रेमीडिएशन कार्य की धीमी प्रगति पर जताई गहरी नाराज़गी
कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
ठेकेदार और अभियंताओं को दिए त्वरित कार्य के निर्देश

वर्षा ऋतु से पूर्व पौधरोपण की तैयारी को बताया प्राथमिकता

रायपुर/ 9 मई 2025/ रायपुर पश्चिम के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज नगर निगम रायपुर द्वारा सरोना क्षेत्र में चल रहे कचरा रेमीडिएशन कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की अत्यंत धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित ठेकेदार एवं निगम अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 30 जून 2025 तक कार्य हर हाल में पूर्ण होना चाहिए, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में वहां पौधरोपण अभियान शुरू किया जा सके।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, संत रविदास वार्ड के पार्षद श्री अर्जुन यादव, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री सुनील चंद्राकर, अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जोन 8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता श्री रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, और कार्यकारी एजेंसी हील ब्रो मेटेलिक प्रा. लि. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री मूणत ने कार्य की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि यह कार्य राजधानी के पर्यावरणीय संतुलन और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल अतिरिक्त मशीनें व संसाधन लगाकर कार्य की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

निरीक्षण के अंत में श्री मूणत ने कहा कि 30 जून की समय-सीमा सुनिश्चित रूप से अंतिम है, जिससे कि मानसून से पहले स्थल को पौधरोपण के लिए तैयार किया जा सके और रायपुर को स्वच्छ व हरित राजधानी बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सके।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *