रायपुर, 11 मई। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक राजेश मूणत ने रविवार को दो वार्डों में कुल 1.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। ये कार्य सार्वजनिक भवन निर्माण, शेड निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा जीआई पाइपलाइन विस्तार जैसे नागरिक सुविधाओं से जुड़े हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम क्रमशः सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड (रामनगर) स्थित शीतला मंदिर और संत रामदास वार्ड (कर्मा चौक) स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित किए गए। रामनगर वार्ड में ₹65 लाख और संत रामदास वार्ड में ₹55 लाख की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई।
विधायक मूणत ने कहा,
“इन कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों की ज़रूरतों को पूरा कर जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। ये योजनाएँ वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करेंगी।”
उन्होंने आगे कहा,
“हमारा प्रयास है कि रायपुर पश्चिम का कोई भी वार्ड मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें ज़मीन पर उतारना ही मेरी सबसे बड़ी जवाबदेही है।”
इन कार्यों के अंतर्गत दोनों वार्डों में सामुदायिक उपयोग हेतु भवनों का निर्माण, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, लोगों के बैठने व आयोजन हेतु शेड की व्यवस्था तथा जलापूर्ति और नाली निकासी हेतु जीआई पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रमों में उमड़ा जनसमर्थन दोनों स्थलों पर आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठजन, महिलाएँ, युवा और पार्षदगण उपस्थित रहे। लोगों ने विधायक द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे मोहल्लों की दशा और दिशा बदलेगी।
“आपका विश्वास ही मेरी प्रेरणा है। मैं पूरी निष्ठा से प्रयास कर रहा हूँ कि रायपुर पश्चिम विकास की दृष्टि से राजधानी का सबसे अग्रणी क्षेत्र बने।” कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्वेता श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, प्रीतम ठाकुर पार्षद दीपक जायसवाल भोलाराम साहू मनीराम साहू आनंद अग्रवाल मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सन्नी मावले गोपी साहू खेमलाल साहू दीपू शर्मा, पुरुषोत्तम देवांगन, राधिका साहू किशन शर्मा, गजानन साहू सुरेश देवांगन धनीराम साहू सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे
धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है।
उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है।
धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है।
वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है।
धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।