हासन (कर्नाटक) | शादी के मंडप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने फेरे लेने से चंद मिनट पहले शादी से इनकार कर दिया। बेलूर तालुका के चक्काब्यालदकेरे गांव में हुई ये घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

दुल्हन के अचानक फैसले से हैरान वर पक्ष को जब लड़की ने कहा कि “मैं किसी और से प्यार करती हूं”, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि लड़की और उसके परिवार ने शादी से पहले एक शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखेगी। लेकिन लड़के वालों ने इस पर स्पष्ट सहमति नहीं दी।

मंडप में हुए इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार के सदस्य लड़की को मनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया है कि आज की बेटियां अपने फैसलों को लेकर कितनी मुखर और स्पष्ट हैं। शादी जैसे फैसले में उनकी सहमति और शर्तों की अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें MP: शादी का सीजन था, वो ठगी का बना बैठी बिजनेस मॉडल – दुल्हन निकली ठगिनी! 25 बार रचाई शादी, लाखों ले उड़ी,पढ़िए किस्सा


By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *