BIG NEWS: रायपुर में मिला कोरोना का नया मामला, मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, लोकल ट्रांसमिशन की आशंका

रायपुर | देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। MMI नारायणा हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक 41 वर्षीय मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज को सर्दी-खांसी की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था।

लक्ष्मीनगर का रहने वाला है मरीज
जानकारी के अनुसार मरीज लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका क्षेत्र का निवासी है। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे प्राइवेट आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मरीज की अब तक कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है, जिससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका जताई जा रही है।

नोडल अधिकारी ने की पुष्टि
इस मामले की पुष्टि राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी और हॉस्पिटल प्रबंधन ने की है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज में कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 पाया गया है या नहीं। देर शाम तक आने वाली रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी मिल सकती है।

परिजनों और संपर्क में आए लोगों की हो रही स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग शुरू कर दी है। उसके परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।

प्रशासन की जनता से अपील
राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

गुजरे दिनों की यादें फिर ताजा
कोरोना की एंबुलेंस, ऑक्सीजन के लिए जद्दोजहद और अस्पतालों के बाहर इंतजार की तस्वीरें अभी भूली नहीं हैं। ऐसे में बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रायपुर के सरकारी अस्पतालों की तैयारियों की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बने रहें सतर्क, सुरक्षित रहें।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *