रामजीलाल अग्रवाल नहीं रहे, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; 25 मई को अंतिम यात्रा, शोक में डूबा पूरा रायपुर शहर

रायपुर। वरिष्ठ समाजसेवी, गौ-सेवक और अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक रामजीलाल अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। अंतिम यात्रा 25 मई को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका, मौलश्री विहार से मारवाड़ी श्मशान घाट तक जाएगी। उनके निधन की खबर से रायपुर समेत पूरे समाज में शोक की लहर है।

रामजीलाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता थे। उनके परिवार में बृजमोहन अग्रवाल के अलावा विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल जैसे सुपुत्र हैं, जो समाज और व्यवसायिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।

रामजीलाल अग्रवाल आजीवन राजनीति से दूर रहे, लेकिन उनका कद ऐसा था कि प्रदेश के दिग्गज नेता भी समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेने पहुंचते थे। वे समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों और गौसेवा में लगातार सक्रिय रहे। उनके संयमित जीवन और सरल व्यवहार के चलते समाज में उन्हें विशेष आदर प्राप्त था।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरे पूज्य पिता जी श्री रामजीलाल जी अग्रवाल का आज निधन हो गया। उनका आशीर्वाद और संस्कार हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

उनकी अंतिम विदाई में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। अग्रवाल समाज समेत रायपुर के तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *