गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, रायगढ़ के अघोर गुरुपीठ में किए गुरु दर्शन

रायपुर, 10 जुलाई 2025:
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा गुरु के ज्ञान, मार्गदर्शन और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष दिन होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु हमारे जीवन से अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उनके द्वारा दिए गए मूल्य और शिक्षा जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की, जिससे हम प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर जीवन को सार्थक बना सकें।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के दिन रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन हेतु पहुँचे। उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने अघोरेश्वर जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और मार्गदर्शन लिया।

इस अवसर पर उनके साथ वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *