मैनपाट/अम्बिकापुर/रायपुर। योग, शारीरिक अभ्यास के साथ प्रारंभ सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने बजट एवं प्रावधान विषय पर और भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी ,ने उपस्थित सांसद विधायकों का समग्र मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में सभी उपस्थित सांसद विधायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रशिक्षण वर्ग पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी व उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने पत्रकारों से चर्चा की ।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा सांसदों व विधायकों का सबसे महत्त्वपूर्ण तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मैनपाट (सरगुजा) में सम्पन्न हुआ है, जिसमें प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सहभागिता रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि इस वर्ग में संगठन के विभिन्न विषयों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का उद्‌घाटन सत्र में समग्र रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार विभिन्न विषयों पर इन तीन दिनों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं ने अपने उद्‌बोधन में प्रकाश डाला। श्री देव ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है और इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग हमारे संगठन की प्रदेश से लेकर मंडल-बूथ इकाई तक होते हैं। भाजपा जिन विचारों को लेकर चलती है, उन्हें समाहित करते हुए विभिन्न विषयों को साथ लेकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों, विचारधारा, कर्त्तव्य बोध और भूमिकाओं से अवगत कराया जाता है। इनमें हमारे सांसद-विधायक भी शामिल होते हैं।

श्री देव ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में हमारे शत-प्रतिशत सांसदों- विधायकों की भागीदारी रही। इन प्रशिक्षार्थी सांसदों-विधायकों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने समापन सत्र में संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र हुए जिनमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, वी. सतीश, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा आदि का विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्राप्र हुआ।

प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन जी का 3 दिन प्रशिक्षण वर्ग में संपूर्ण मार्गदर्शन रहा उनकी उपस्थिति पूरे प्रशिक्षण वर्ग में उत्साह का संचार किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हरेक दृष्टि वे महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा है। यह वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। भाजपा एक परिवार है और सभी सांसदों व विधायकों ने एक साथ तीन दिन एक स्थान पर रहकर भाजपा की रीति-नीति की बारीकियों को समझा है। यह बताता है कि भाजपा में एक परिवार का भाव इसी तरह प्रगाढ़ होता है। इन तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग से हमारी वह प्रतिबद्धता व्यक्त हुई है कि गरीब व कल्याण, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हरेक जरूरतमंद तक पहुंचे, विकसित छतीसगढ़ की अवधारणा धरातल पर साकार हो, विकसित भारत की रचना हो। यह प्रशिक्षण वर्ग इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है।

श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जो ताकत है, जो क्षमता है, उसके माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, यहाँ के जनजीवन में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन की दृष्टि से यह प्रशिक्षण वर्ग ऐतिहासिक रहा है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *