उपमुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर वीरता दिखाने वाले जवानों के साथ किया रात्रि भोज

जवानों ने उपमुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव, बताया अब हो रहा बस्तर का विकास

    *रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल क्षेत्रों में अपनी वीरता से विकास का मार्ग खोलने वाले जवानों के लिए अपने निवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया। इस रात्रिभोज में बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव जिलों से पुलिसबल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हुए।
   जहां उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी के साथ भोजन किया और सभी ने अपने अनुभवों को उनके साथ साझा किया। इस अवसर पर डीआरजी के जवानों ने बताया कि कैसे दुर्गम पहाड़ियों और ऊंचाइयों पर उन्होंने नक्सलियों से लोहा लिया, कैसे स्थानीय लोग उन्हें उम्मीद की नजरों से देखते हैं, किस प्रकार नक्सल आतंक के हटने के साथ अब बस्तर फिर से विकास के रास्तों पर बढ़ रहा है। जवानों ने बताया कि अब कैम्पों की स्थापना के साथ दूरस्थ ग्रामों में 'नियद नेल्लानार' योजना और 'इलवद ग्राम पंचायत' जैसी योजनाओं से ग्रामीणों में विश्वास जागा है और अब सभी बस्तरवासी नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के नए रास्तों पर चलने को तत्पर हैं। 
    बस्तर फाइटर की महिला जवानों ने बताया कि वे भी घने जंगलों में जाकर कई कई दिनों तक वहीं समय बिताती हैं, जहां कठिन परिस्थितियों में भी वे अपने कर्तव्य का पालन करतीं हैं और हर मोर्चे पर आगे बढ़कर नक्सलियों से बहादुरी से सामना कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि अब जब हम गांवों में जाते हैं लोग हमें सम्मान की नजरों से देखते हैं। लोगों में शासन और हमारे प्रति विश्वास कायम हुआ है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि हम इस विश्वास को बनाये रखें और सभी की रक्षा करें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट पुनर्वास नीति से अब मुख्यधारा से भटक कर गए युवा भी अब मुख्यधारा में लौटने लगे हैं जिसका हम रोज प्रत्यक्षदर्शी बनते हैं।
    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में शासन नक्सलवाद को मार्च 2026 में जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन का उद्देश्य है कि सभी का विकास सुनिश्चित हो और राज्य के अंतिम क्षेत्र में बसे लोगों को भी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।  उपमुख्यमंत्री ने सभी जवानों को सम्मानित करते हुए सभी को दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए उपहार भी प्रदान किये।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed