उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव ने अपनी वीरता से नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले जवानों को किया सम्मानित

डीआरजी, पुलिस बल, बस्तर फाइटर और महिला बस्तर फाइटरों का हुआ सम्मान

देश के वीर जवानों के सम्मान में “साउंड ऑफ सोल 3.0, संदेशे आते हैं” का हुआ आयोजन

देश भक्ति गीतों से बॉलीवुड के पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर ने लोगों को किया भावविभोर

     *रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/* देश की रक्षा करने वाले देश के वीर जवानों की शहादत को नमन करने और उनके प्रदेश को नक्सल आतंक से मुक्त कराने में योगदान अपना योगदान देने वाले जवानों को याद करने के लिए "साउंड ऑफ सोल 3.0, संदेशे आते हैं" कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव शामिल हुए। जहां बॉलीवुड के पार्श्व गायक श्री रूप कुमार राठौर ने अपने देशभक्ति गीतों और नग्मों से सभी को भावविभोर कर दिया।
     इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री शर्मा एवं श्री साव ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान कर नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले 30 डीआरजी के जवानों, पुलिस बल, बस्तर फाइटरों का शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सम्मानित जवानों में अपनी वीरता से नक्सलियों को नाकों चने चबाने को मजबूर करने वाली महिला बस्तर फाइटर के जवानों का भी सम्मान किया गया। किसी ने अपने कर्तव्य पथ पर हाथ खोए, किसी ने अपने पैर, किसी ने नक्सल विरोधी ऑपरेशनों में अपना सब कुछ अर्पण कर लोगों की रक्षा की ऐसे वीर जवानों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा से साझा किया। उन्होंने सभी जवानों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में घायल होने वाले डीआरजी के जवानों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। 
     इस कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के सम्मान में छोटे छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने कविताओं, नाटक, नृत्य और गीतों का भी प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य पुलिस बल के बैंड के द्वारा देश भक्ति गीतों की अनोखी प्रस्तुति दी गयी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed