विधायक निधि से दुलार धर्मशाला में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, भूमिपूजन कर बोले राजेश मूणत – “विश्वकर्मा समाज से है 40 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता”

मूणत किया दीपावली के बाद जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाने का वादा

रायपुर। 12 अक्टूबर 2025/ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज बढ़ईपारा स्थित दुलार धर्मशाला में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है।

भूमिपूजन के अवसर पर श्री मूणत ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के साथ उनका संबंध मात्र सामाजिक नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक रिश्ता है, जो आज का नहीं बल्कि लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि दुलार धर्मशाला समाज की मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

श्री मूणत ने कहा, “विश्वकर्मा समाज के सदस्य मिलजुल कर रहने, कठिन परिश्रम करने और हर कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए जाने जाते हैं। समाज के वरिष्ठ जनों ने दिन-रात मेहनत कर समाज को इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह धर्मशाला उनका ही सपना था, जिसे उन्होंने अपने पसीने से साकार किया है।”

उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने हाल ही में ध्यान आकर्षित किया था कि धर्मशाला में अभी कुछ कार्य शेष हैं और 25 लाख रुपए की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने तत्काल अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर दी, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सका।

दीपावली के बाद बनेंगी जर्जर सड़कों की मरम्मत

श्री मूणत ने यह भी जानकारी दी कि दीपावली के बाद तात्यापारा वार्ड की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू होगा।

मंदिर और स्कूलों में विकास कार्य

उन्होंने बताया कि बढ़ाई पारा विद्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु वार्डवासियों के आग्रह पर अधोसंरचना मद से 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई, और कार्य पूरा भी हो गया है। इसके अलावा बढ़ाई पारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी 5-5 लाख रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

विकास कार्य ही है जीवन का लक्ष्य: मूणत

अपने संबोधन में विधायक मूणत ने स्पष्ट कहा, “मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। जनता जब भी कोई विषय मेरे संज्ञान में लाती है, तो मैं उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करता हूं।”

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed