रायपुर, दिनांक: 25 अगस्त 2025

रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से भेंट कर कोटा रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से पहले आमजन,तथा विद्यार्थियों के सुगम आवागमन हेतु समुचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

श्री मूणत ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 10 से 15 हजार लोग आना-जाना करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि क्रॉसिंग के स्थान पर तकनीकी रूप से उपयुक्त अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव किया कि रेलवे के तकनीकी अधिकारी रामनगर में बने अंडर ब्रिज का निरीक्षण कर सकते हैं, जहाँ सीमित स्थान में भी प्रभावी ढंग से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक ने श्री मूणत को जानकारी दी कि शनिवार को उनका पत्र प्राप्त होते ही उन्होंने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया और क्रॉसिंग बंद होने की स्थिति में संभावित वैकल्पिक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे प्रशासन इस बात के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है कि कोई भी नई व्यवस्था जनता के लिए असुविधाजनक न हो।
चर्चा के दौरान विधायक श्री मूणत ने डीआरएम को यह भी स्मरण कराया कि तेलघानी नाका क्षेत्र में राजपूताना होटल के सामने से प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से 7 तक पहुँचने हेतु प्रस्तावित ओवर ब्रिज तथा अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए भी जैसे ही रेलवे द्वारा NOC प्रदान की जाएगी, राज्य सरकार इस कार्य को अपने बजट से शीघ्र क्रियान्वित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी।

इसके अतिरिक्त, श्री मूणत ने डीआरएम कार्यालय के पीछे स्थित नाले पर भी अंडर ब्रिज अथवा ओवर ब्रिज निर्माण की संभावनाओं की जाँच कर समुचित कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया, जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक तकनीकी परीक्षण कराए जाने का आश्वासन दिया।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *