संकट की घड़ी में बनें देश का सुरक्षा कवच
सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए नगर सेना ने खोला रजिस्ट्रेशन

रायपुर | 20 मई
देश की सीमाओं पर लगातार बदलते हालात और आतंरिक सुरक्षा की चुनौतियों के बीच अब आम नागरिक भी देश की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बन सकेंगे। नगर सेना की ओर से रायपुर में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अभियान का मकसद है—ऐसे प्रशिक्षित नागरिकों का एक दल तैयार करना जो आपात स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर काम करे और खुद को तथा समाज को सुरक्षित रखने में योगदान दे।

नगर सेना के मुताबिक, डॉक्टर, इंजीनियर, छात्र, नर्स, ड्राइवर, वकील, कुशल तैराक, नाविक, सेवानिवृत्त अधिकारी या कोई भी जागरूक नागरिक इस सेवा का हिस्सा बन सकते हैं। इच्छुक आवेदक My Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, या सीधे जिला सेनानी, नगर सेना, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, रायपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2418823 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपदा, युद्ध या संकट का समय—ऐसे मौकों पर यह सिविल डिफेंस बल प्रशासन की रीढ़ साबित होता है। ये वॉलंटियर्स बचाव कार्य, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, प्राथमिक चिकित्सा और राहत कार्यों में प्रशासन का साथ देते हैं।

नगर सेना का मानना है कि “देश सेवा केवल सीमा पर नहीं होती, शहरों और गाँवों में भी नागरिकों की सजगता और तैयारी ही राष्ट्र की असली ताकत होती है।”

इसलिए अगर आपमें है संकट में सेवा का जज़्बा, तो देर न करें। देश की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनें और गर्व से कहें—मैं सिविल डिफेंस वॉलंटियर हूँ।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *