विधायक अनुज ने आमासिवनी व कचना में 39.77 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

“विकास ही मेरा संकल्प, जनता मेरी शक्ति “-अनुज

धरसींवा विधानसभा के आमासिवनी में 2 आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 23.18लाख रु व यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण स्वीकृत राशि 05 लाख रु और कचना में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 11.59 लाख रु के भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा जी शामिल हुए। विधायक ने क्षेत्रवासियों के साथ मिल कर विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया एवं उक्त विकास कार्यो के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
भूमिपूजन समारोह के दौरान उपस्थित हजारों क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने अपने ओजस्वी और दृढ़ संकल्प से भरे उद्बोधन में कहा कि यह विकास कार्य सिर्फ ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा आज हम जो विकास कार्य प्रारंभ कर रहे हैं, ये आपकी आशाओं का मूर्त रूप हैं। ये आंगनबाड़ी भवन हमारी नन्ही पीढ़ी का भविष्य संवारेंगे। जब हमारे बच्चे इन भवनों में शिक्षा का पहला पाठ पढ़ेंगे, उन्हें पोषण और सुरक्षा मिलेगी, तब मेरा संकल्प पूरा होगा। यह सामुदायिक भवन हमारी एकजुटता और संस्कृति को संजोकर रखने का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, गोपेश साहू, रॉबिन साहू सहित अधिकारीगण व कार्यकर्तागण व स्थानीयजन उपस्थित रहे|

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *