लंदन: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस समय ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने लंदन स्थित चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत के उदय और विश्व में भारत की भूमिका पर एक महत्वपूर्ण चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद, जब विदेश मंत्री जयशंकर जैसे ही बिल्डिंग से बाहर निकले, तो खालिस्तानी समर्थक पहले से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जयशंकर जैसे ही अपनी कार की ओर बढ़े, एक खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया और तिरंगा झंडा फाड़ दिया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उस प्रदर्शनकारी को हटाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में कश्मीर मुद्दे पर भी बात की और कहा कि कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए सरकार ने तीन प्रमुख कदम उठाए हैं। पहला कदम आर्टिकल 370 को हटाना था, दूसरा कदम कश्मीर में विकास और सामाजिक न्याय की बहाली था, और तीसरा कदम चुनावों में उच्च मतदान प्रतिशत सुनिश्चित करना था। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से की वापसी का इंतजार है, और जैसे ही यह हिस्सा भारत में शामिल होगा, कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा।

जयशंकर के दौरे के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से भी महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए अहम है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *