लंदन, 4 मार्च (भाषा): विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया, “हमने भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने, और दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही को बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया।”

इससे पहले, जयशंकर ने अपनी छह दिवसीय यात्रा के पहले दिन ब्रिटेन और आयरलैंड में मंत्रिस्तरीय वार्ताएं कीं। उन्होंने ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और गृह मंत्री यवेट कूपर से भी मुलाकात की।

जयशंकर की ब्रिटेन और आयरलैंड यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत हो चुकी है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *