Kapil Dev Raipur Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पूर्व कप्तान कपिल देव, छत्तीसगढ़ में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ी चर्चा

Sports Development in Chhattisgarh: खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र पर बनी सहमति

रायपुर, 26 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बुधवार को नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता खिलाड़ी कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात को प्रदेश में खेल विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कपिल देव का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें बेल मेटल से बनी आकर्षक प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विस्तार, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

वहीं पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के मौजूदा माहौल में राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में नई पहचान बनाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार पिछले कुछ समय से खेल नीति, खेल अधोसंरचना और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार पहल कर रही है। कपिल देव की यह मुलाकात राज्य में खेल विकास को नई दिशा देने के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed