विष्णु देव साय केरल दौरे पर, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन रैलियों में हुए शामिल

रायपुर, 23 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय ने अपने केरल दौरे (Kerala) के दौरान कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर और अरनमुला विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित नामांकन रैलियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए व्यापक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कियामुख्यमंत्री साय ने चेंगन्नूर से भाजपा प्रत्याशी एम वी गोपाकुमार और अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है और जनता एक सशक्त विकल्प की ओर देख रही है

उन्होंने कहा कि केरल की जागरूक जनता अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही आधारित शासन चाहती है, जो केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक व्यवस्था से लोगों में बदलाव की इच्छा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैसाय ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में सुशासन और विकास का जो मॉडल स्थापित हुआ है, उसका प्रभाव अब केरल में भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों ने आम जनता के मन में विश्वास पैदा किया है और यही भरोसा भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहा है

अरनमुला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल चुनाव (Kerala Election) राज्य की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति से आगे बढ़कर समान अवसर और न्याय आधारित शासन चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो केवल वादे न करे बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने की क्षमता भी रखता होमुख्यमंत्री साय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरल में तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के बढ़ते विश्वास को भाजपा की ताकत बताते हुए कहा कि यही ऊर्जा राज्य में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चेंगन्नूर से एम वी गोपाकुमार और अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन सहित पूरे केरल में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और आने वाला चुनाव राज्य में विकास और सुशासन की नई दिशा तय करेगा

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *