छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि आगामी 22 व 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का एक कैंपस छत्तीसगढ़ में बनेगा। उसके लिए 40 एकड़ की जमीन राज्य सरकार ने नया रायपुर में दी है। उसमें केंद्र सरकार द्वारा लगभग 350 से 400 करोड रुपए की लागत से वहां पर बिल्डिंग बनाई जाएगी। पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। इस कार्य में केंद्र सरकार की पूरी मदद मिल रही है। इसके बाद वहां पर एनएफएसयू का कैंपस डेडीकेटेड होकर चलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि तीन जो नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आए हैं, इन तीनों कानूनों में 7 साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक साइंस का बड़ा महत्व है। इसमें बहुत सारे मैन पावर की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में इसके खुल जाने से प्रदेश के स्टूडेंट आगे आ पाएंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि यह बेहतर विश्वस्तरीय संस्थान है जिसका एक कैंपस छत्तीसगढ़ को मिलने वाला है। इसी के साथ एक और 6 से 7 एकड़ की जमीन लगी हुई है, जिस पर फॉरेंसिक लैब बनेगा। इन दोनों ही कार्यों का भूमिपूजन होना है। एनएफएसयू का कैंपस जब तक बनेगा, तब तक उसका ट्रांजिट कैम्पस होना चाहिए। पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी और उसका ट्रांजिट कैंपस जो शुरू होने वाला है, उसको भी प्रारंभ किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान श्री शाह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी लेंगे और इसी दौरान किसी एक कैम्प में उनका प्रवास भी होगा। श्री शाह 23 जून को दिल्ली वापस लौटेंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *