गोदावरी इस्पात में गर्म लोहे की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत; विधायक अनुज पहुंचे अस्पताल, पुलिस-प्रशासन कों दिये जांच के निर्देश

विधायक ने मृतकों व घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

धरसींवा। राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा टाढा स्थित गोदावरी इस्पात स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को हुआ भीषण हादसा| निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा ढहने और गर्म लोहे की पायलट पलटने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है वही कई मजदूर गायब होने की खबर है।इस मार्मिक दुर्घटना में अब तक 6 मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि छह से सात मजदूर 80% तक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूत्रों के अनुसार, हादसे में फैक्ट्री मैनेजर की भी मौत हो गई है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गर्म लोहे के लावा की चपेट में आने से कई मजदूर पूरी तरह से जल गए| मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई बार सुरक्षा उपकरणों की कमी और जोखिम भरे माहौल की शिकायत की थी, लेकिन प्रबंधन ने हर बार उसे अनदेखा कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। वे मृतकों के लिए भारी मुआवजे और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अनुज शर्मा ने अपने सभी दौरा कार्यक्रम स्थगित कर तत्काल अस्पताल पहुँच कर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई और जांच के निर्देश दिये| ग्रामीणों के भारी विरोध और हंगामे को देखते हुए फैक्ट्री परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने और पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिये है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *