रायपुर। सर्वमंगल फाउंडेशन के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 12 मार्च को वृंदावन हॉल में होली मिलन, सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य से भरपूर कवि सम्मेलन, दिव्यांगजन बच्चों के नृत्य-संगीत, फागुन गीतों की प्रस्तुति तथा शहर की विभिन्न संस्थाओं और नारी शक्तियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और उनके योगदान को सामने लाने का सराहनीय प्रयास हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री शिवनारायण मूंदड़ा, वास्तु मित्र गिरीश पंकज (वरिष्ठ साहित्यकार), श्रीमती गीता वर्मा (फाउंडर रुद्रांश ज्वेलर्स), श्रीमती शशि दुबे (वरिष्ठ कवियत्रि), श्रीमतीशुभा शुक्ला निशा (कवियत्री), श्रीमती श्वेता सिंह (अधीक्षक एवं समाजसेवी), श्रीमती पूजा मिसलवारअधीक्षक एवं समाजसेवी), सुदीप दत्ता (गायक), श्रीमती सरोज सैफी (समाजसेवी), रश्मि पटेल (योग गुरु), श्रीमती मीनाक्षी तिवारी (समाजसेवी), श्रीमती राजकुमारी गुप्ता, नवीन सोनी, बृजेश मलिक (सेवानिवृत्त सीनियर ब्रांच मैनेजर, एसबीआई) सहित नया सवेरा जन कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शुभम साहू वक्ता मंच, सुषमा बग्गा (शिक्षक), कवियत्री ,लक्ष्मी कुमार, (वरिष्ठ संवाददाता – नई दुनिया), डॉ. अभिलाशा शुक्ला (एसोसिएट प्रोफेसर, मैनेजमेंट), डॉ. अश्लेषा शुक्ला (कंसल्टेंट रूमेटोलॉजिस्ट), श्रीमती सपना द्विवेदी, डॉ. प्रीति उपाध्याय, संजीव यादव, आराधना झा, पूर्णिमा बृजेश त्रिपाठी, अनुश्री पाठक, पीयूष जैन, सावित्री पांडे, प्रीति रानी तिवारी, विद्या बागड़े, बीना रावत, डॉ. मेरी स्वामी, खुशबू शर्मा, अमृता श्रीवास्तव, पंडरी मोवा भजन मंडली, स्मिता पांडे (एडवोकेट), अमृता शर्मा (एंकर, दूरदर्शन रायपुर), श्रीमती विशाखा तोपखाने, गीता दलाल सहित अनेक नारी शक्तियाँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं दिव्यांगजन बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। फागुन गीतों और हास्य-व्यंग्य से भरपूर कविताओं ने होली के रंगों के साथ कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। रायपुर शहर के अनेक वरिष्ठ कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस सफल और यादगार कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार शर्मा ने अपने बेहतरीन और प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम के अंत में सर्वमंगल फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती अनीता दुबे ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और नारी सम्मान की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
