01 जुलाई 2025/रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज करबला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्य लगभग रु. 2.44 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मूणत ने ज़ोन क्रमांक 7 के आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर परिक्रमा पथ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे पहले बाहरी सीमा पर सरहदी दीवार (बाउंड्री वॉल) का निर्माण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य प्रारंभ करने से पहले पूरे परिसर की व्यापक सफाई अभियान चलाकर गंदगी हटाई जाए।

श्री मूणत ने विशेष रूप से कहा कि मंदिर साइड से पाथवे निर्माण की शुरुआत की जाए, लेकिन इससे पहले उसका मजबूत बेस तैयार किया जाए ताकि भविष्य में वह धंसे नहीं। निरीक्षण के दौरान मंदिर के पीछे एक निजी ट्रांसफॉर्मर की स्थिति पर संदेह व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इसकी जांच की जाए कि वह निजी या शासकीय भूमि पर स्थापित है। यदि वह शासकीय भूमि पर पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को उसे अपनी निजी भूमि पर स्थानांतरित करने के लिए कहा जाए।

इसके अतिरिक्त, मंदिर के पास स्थित अवैध कब्जों को हटाने हेतु भी विधायक ने निर्देश दिए। निरीक्षण के समय, मंदिर के सामने स्थित एक मकान स्वामी ने यदि निर्माण कार्य में उनका मकान बाधक बनता है तो अपने व्यय पर उसे हटाने की स्वेच्छा जताई, जिसकी विधायक श्री मूणत ने खुले दिल से सराहना की।

विधायक ने करबला तालाब क्षेत्र में निम्नलिखित कार्यों के लिए निर्देश जारी किए:

  • आसपास की सीमाओं पर गेट निर्माण
  • तालाब के चारों कोनों में चेन माउंटेड मशीन द्वारा मिट्टी सफाई
  • मंदिर के पीछे बने कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड पार्किंग और सेटबैक की जांच
  • पेरीफेरी बाउंड्री का शीघ्र निर्माण
  • बरगद के पुराने पेड़ के चारों ओर सजावटी प्लेटफार्म
  • हमर क्लिनिक के पास पेवर का मजबूत बेस
  • डॉक्टर जाउलकर नर्सिंग होम के पास की हरियाली युक्त भूमि की सफाई और वहाँ ओपन जिम एवं योग केंद्र की स्थापना

श्री मूणत ने कहा कि करबला तालाब का सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाए कि यह क्षेत्र एक सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक वॉकिंग जोन के साथ-साथ लोगों के लिए ओपन जिम, योग, ध्यान और पारिवारिक सैर हेतु एक आदर्श स्थल बन सके।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *