सुरक्षाबल के जवानों ने नारायणपुर मुठभेड़ में दो दर्जन से अधिक नक्सलियों को मार गिराया : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरा देश होगा नक्सल मुक्त : डिप्टी सीएम अरुण साव

देश के राष्ट्रीय मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि,छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान तेजा गति से चल रहा है। हमारे सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ ठोस और मजबूत कार्रवाई कर रही है।

श्री साव ने कहा कि,नारायणपुर जिले के सरहदी इलाके में नक्सली मुठभेड़ की खबर आई है। इसमें दो दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हमारे सुरक्षा बल के जवान नक्सल उन्मूलन के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं, ताकि मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरा देश नक्सल मुक्त हो जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दे पर राजनीति कर रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत ने पहलगाम की घटना के बाद आतंक परस्त पाकिस्तान को कड़ा जवाब मिला है। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को पूरा किया। सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए। आज देश की जनता इन कार्रवाईयों से संतुष्ट है, देशभर में तिरंगा यात्राएं निकलकर सेना की कार्रवाई और मोदी सरकार के नेतृत्व पर खुशी जाहिर की है। कांग्रेस पार्टी को ऐसे मामले पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *