विमान दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आने तक कांग्रेस को सब्र रखना चाहिए : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुजरात अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, अहमदाबाद में विमान हादसे की हृदय विदारक और दर्दनाक घटना हुई है। एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ है, इससे बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि, हम सभी इस बड़ी दुर्घटना से दुखी है, स्तब्ध है, पूरा देश शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, दुर्घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने तत्परता से कार्यवाही की है, देश के गृहमंत्री अमित शाह जी कल घटना की सूचना के बाद तत्काल पहुंचे, और आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने घटना स्थल का दौरा किया, उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, उच्च स्तरीय बैठक भी की है। सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

श्री साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, अहमदाबाद के विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विजय रूपाणी जी का भी दुखद निधन हुआ है। यह गुजरात सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। श्री साव ने विमान हादसे में मृत 266 यात्रियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों सहित देश भर के हम सभी शोकाकुल जनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विमान दुर्घटना पर राजनीतिक बयानबाजी पर कहा कि, कांग्रेस दर्दनाक घटना पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। यह दुर्भाग्यजनक है। सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। हादसे की उच्च स्तरीय जांच भी हो रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार कार्यवाही होगी। कांग्रेस को जांच रिपोर्ट आने तक सब्र करना चाहिए, कांग्रेस दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाए राजनीति कर रही है, यह उचित नहीं है।
……… ………

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *