नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति, नई दिल्ली की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने संगठन के हित में मिलकर काम करने और आपसी समन्वय के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर्स कॉन्फेडरेशन के कोषाध्यक्ष समय सिंह और वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम ने भी अपने अनुभव साझा किए।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
स्थापना दिवस समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए कन्हैया कुमार को अध्यक्ष, नंदन सिंह गोसाई को सचिव और नंद कुमार गोंड़ को कोषाध्यक्ष चुना।
कार्यक्रम में संगठन की एकता, आपसी सहयोग और कर्मचारी हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया
।

