प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सादगी और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 08 सितंबर 2025// सांसदों की कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे पीछे बैठकर सहभागी बनना वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायी दृश्य रहा है। यह उनकी विनम्रता, समर्पण और अंत्योदय की भावना का सजीव उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद की ऊँचाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर पोस्ट कर यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की यह सादगी, सहजता और कार्य के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुपम प्रेरणा है। प्रधानमंत्री जी न केवल एक महान नेता हैं, बल्कि एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करते हैं, जिनके लिए देश और समाज का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के सरगुजा और रायगढ़ के सांसदों का इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री जी के साथ सम्मिलित होना मात्र संयोग नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री जी की छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मीयता और उनके सर्वसमावेशी नेतृत्व का प्रतीक है। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री जी के लिए देश का हर कोना, हर जनपद और हर नागरिक समान रूप से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली हमें यह सिखाती है कि सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है और राष्ट्र के लिए समर्पण ही किसी भी जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता का सर्वोच्च धर्म होना चाहिए।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *