विधायक अनुज के सिलियरी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पत्र पर, केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आवास एवं जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक अनुज शर्मा ने सिलयारी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी। इस संबंध में 02 सितम्बर 2025 को भेजे गए पत्र पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का भरोसा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले पर ऑपरेशनल फिज़िबिलिटी जाँच (feasibility check) करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। फिज़िबिलिटी रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि धरसीवा और सिलयारी निवासियों की इस ज़रूरत को संज्ञान में लेने के लिए मैं केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह प्रदेश और देश में संवेदनशील सरकार का उदाहरण है कि आमजन की सुविधा को महत्व दिया जा रहा है। सिलयारी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से हज़ारों लोगों को सीधी राहत मिलेगी। मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हमारी यह मांग पूरी होगी।क्षेत्र के विकास और जनसुविधा से जुड़े हर मुद्दे को पटरी पर लाने के लिए सतत प्रयासरत हैं और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।
केंद्रीय मंत्री के जवाब पत्र पढ़कर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल|

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *