Chhattisgarh | TS Singhdev may get big responsibility!

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने अधिकांश नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणामों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और स्वीकार किया कि अधिकांश निकायों में सत्ता पक्ष के महापौर ही चुने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपने क्षेत्र में बेहतर विकास कार्यों की उम्मीद से सरकार के पक्ष में मतदान करती है।

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें –

निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बीच पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जल्द ही छुट्टी हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को हटाने का फैसला कर लिया है और अब सवाल यह उठ रहा है कि कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?

टीएस सिंहदेव का नाम सबसे आगे –

कांग्रेस के अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार, टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनके नाम पर सहमति बनती दिख रही है। जब इस संबंध में टीएस सिंहदेव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं।”

क्या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कांग्रेस की कमान? –

निकाय चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस को संगठन को फिर से मजबूत करने की जरूरत है। ऐसे में टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना कांग्रेस की रणनीति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। सिंहदेव को राज्य में एक अनुभवी और स्वीकार्य नेता माना जाता है, जो पार्टी को फिर से संगठित कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस पर कब और क्या फैसला लेता है।

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *