प्रशासन नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने की नियमानुसार कार्रवाई करती है : डिप्टी डीएम अरुण साव

शाला प्रवेश उत्सव से लोगों में आएगी जागरुकता, ड्रॉप आउट होगा कम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कोंटा में ईडी की कार्यवाही पर कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस के सरकार द्वारा क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर दो हजार करोड़ रुपए से अधिक का शराब घोटाला किया गया। इस मामले में ईडी जांच कर रही है। जांच में साक्ष्य और तथ्य पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। आगे उन्होंने कहा कि, शराब घोटाले से संबंधित जितनी प्रापर्टी जांच में सामने आ रही है, ईडी उसे अटैच कर रही है। कांग्रेस के आरोप पर श्री साव ने कहा कि, हर कार्यवाही के बाद कांग्रेस अनर्गल बातें करती है, वास्तविकता यही है कि कांग्रेस कार्यकाल में करोड़ों रुपए का शराब घोटाला हुआ है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रायगढ़ और अंबिकापुर में बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा होने पर प्रशासन नियमानुसार नोटिस देकर अवसर देती है, इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटता तो प्रशासन के पास कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। यह अंतिम विकल्प है।

साव ने शाला प्रवेश उत्सव पर कहा कि, साय सरकार शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। फिलहाल युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ किया है। इससे ड्रॉप आउट कम करने का प्रयास किया जा रहा है। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से जन जागरूकता शुरू किया है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बालक स्कूल आकर पढ़ाई करें, कोई शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed