Asia Cup Cricket News 2025:

एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी विवाद पर मचा बवाल राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने उठाए सवाल मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) बोले मैं तो वहां कार्टून की तरह खड़ा था

नई दिल्ली – एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत (India) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब ट्रॉफी को लेकर विवाद (Trophy Controversy) गहराता जा रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council – ACC) की बैठक में बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने इस मुद्दे पर कड़ा ऐतराज जताया और सीधे एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से सवाल किए।

बैठक में राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने पूछा

विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई यह एसीसी (ACC) की संपत्ति है किसी व्यक्ति की निजी चीज़ नहीं इसे औपचारिक रूप से टीम को सौंपा जाना चाहिए था

इस पर मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने सफाई देते हुए कहा

मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था हमें कहीं से यह सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मुझसे ट्रॉफी नहीं लेगी

हालांकि जब भारतीय प्रतिनिधियों ने और सख्ती से जवाब मांगा तो नकवी (Naqvi) ने यह कहकर बात टाल दी कि इस मुद्दे पर चर्चा किसी और मंच पर की जाएगी

क्या है पूरा मामला

भारत (India) ने एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) में पाकिस्तान (Pakistan) को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की
लेकिन ट्रॉफी वितरण समारोह (Trophy Ceremony) में कुछ असामान्य घटनाएं हुईं
मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने विजेता टीम को ट्रॉफी देने की बजाय उसे अपने साथ लेकर मंच से चले गए
टीम इंडिया (Team India) बिना ट्रॉफी के ही जश्न मना कर स्वदेश लौट आई

अब उठ रहे हैं ये बड़े सवाल

क्या यह ट्रॉफी जानबूझकर नहीं दी गई
क्या यह राजनीतिक या संस्थागत चूक थी
क्या एसीसी (ACC) अब इसपर कोई कार्रवाई करेगा


यह भी पढ़ें India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को हराकर Asia Cup 2025 का खिताब जीता | तिलक वर्मा ने किया जीत का तिलक


By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed