Chhattisgarh | Allegations of bribery against Central GST officers in Chhattisgarh, CBI raids

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी विभाग के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी और व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। 7 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में सेंट्रल जीएसटी के दो अधीक्षकों पल्लव परगनिया और आशीष पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दो कारोबारियों से अनियमितता के नाम पर यह रकम ली गई थी। इसके अलावा, व्यापारियों ने इन अफसरों पर दुर्व्यवहार करने की भी शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री ओपी चौधरी से भी व्यापारियों ने गुहार लगाई थी।

CBI ने मारा छापा, देर रात तक चली पूछताछ –

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल जीएसटी के दिल्ली मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी गई। इनपुट के आधार पर CBI ने विभाग के छापेमारी विंग पर दबिश दी, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, CBI ने दस्तावेज जब्त कर अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ की। हालांकि, अब तक छापेमारी में क्या मिला, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

पहले भी मिल चुकी हैं रिश्वत की शिकायतें –

जानकारी के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है जब सेंट्रल जीएसटी के अफसरों पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी कई अधिकारियों पर रिश्वत लेकर प्रकरणों के निपटारे और जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने के आरोप लग चुके हैं।

CBI की इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। हालांकि, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। फिलहाल जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई के लिए जब्त दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed