Chhattisgarh | Allegations of rigging in elections, Congress said – Elections were influenced by distributing money and liquor

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में शराब और पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि “चुनाव में भाजपा को अपनी संभावित हार का आभास हो गया था, इसलिए उसने प्रदेशभर में शराब और पैसे का सहारा लिया।” इसी क्रम में नगर पालिका पंडरिया में भाजपा विधायक भावना बोहरा के संरक्षण में एक वाहन से 200 नग लिफाफे, शराब की बोतलें और नकदी पकड़ी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस वाहन का पीछा कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया।

विधायक के दबाव में पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि 9 फरवरी की रात को विधायक भावना बोहरा के संरक्षण में बेमेतरा स्कूल के प्रबंधक विनीत राजोरिया मतदाताओं में 500 के नोट बांट रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर पुलिस ने वाहन और आरोपी को पकड़ा, लेकिन विधायक के दबाव में उन्हें छोड़ दिया गया।

गांव में पैसे और शराब बांटने का विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट

कांग्रेस ने दावा किया कि 10 फरवरी को भाजपा समर्थकों ने वार्ड नं. 9 (रउहा) में शराब और पैसा बांटने का प्रयास किया। जब गांव वालों ने इसका विरोध किया तो विधायक भावना बोहरा पुलिस बल और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्रवंशी के देवर कुलदीप चंद्रवंशी से मारपीट करवाई और पुलिस की मौजूदगी में शराब और सामग्री लेकर चली गईं।

चुनाव आयोग और डीजीपी से शिकायत करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भाजपा के नेता खुद पैसे और शराब बांट रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और डीजीपी से शिकायत करने की घोषणा की है।

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन और आनंद सिंह भी मौजूद रहे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *