Chhattisgarh | ACB action, forest department ranger arrested for taking bribe

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के खरसिया में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया रेंजर

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया के वन विभाग कार्यालय में पदस्थ रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को ACB की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी रेंजर पर आरोप है कि वह वन भूमि को आबादी क्षेत्र घोषित करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद जाल बिछाकर पकड़ा

खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने ACB को इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और आरोपी रेंजर को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

ACB कर रही आगे की जांच

ACB ने आरोपी रेंजर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *