Chhattisgarh | GP Singh promoted, will now serve in DGP pay scale

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरजिन्दर पाल सिंह (जीपी सिंह) को पुलिस महानिदेशक (DGP) वेतनमान में पदोन्नति दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

डीपीसी की बैठक में हुआ फैसला

2 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में जीपी सिंह के प्रमोशन पर मुहर लगी थी। अब आदेश जारी होने के बाद उन्हें 02 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के तहत वेतन मेट्रिक्स लेवल 16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है।

डीजीपी बनने की राह में एक और कदम

– जीपी सिंह को पहले कैट (केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण) के माध्यम से सेवा बहाल मिली थी।
– इसके बाद उन्हें एडीजी से डीजी पद पर प्रमोट किया गया।
– हाल ही में डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद के लिए डीपीसी की बैठक में उनकी पदोन्नति की अनुशंसा की गई थी।

सरकार के इस फैसले के बाद अब जीपी सिंह का करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, और वे जल्द ही छत्तीसगढ़ पुलिस में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *