छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दो दिवसीय बेंगलुरु प्रवास पर, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के 11वें सम्मेलन में होंगे शामिल..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देशभर के विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे “विधानसौध” में मौजूद

दिनांक: 11 सितम्बर 2025, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 से 13 सितम्बर 2025 तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

यह महत्त्वपूर्ण सम्मेलन बेंगलुरु स्थित विधान सौध में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह “विधायी संस्थानों में संवाद और चर्चा – जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनके संबोधन में लोकतंत्र की नींव माने जाने वाले संवाद, बहस और सहमति की प्रक्रिया को जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम कैसे बनाया जा सकता है, इस पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।

सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के सभापति, अध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी एवं सचिवगण भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान सभी प्रतिनिधि संसदीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे, अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं को साझा करेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज संध्या 7 बजे बंगलौर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 12 और 13 सितंबर को बंगलौर विधानसभा में आयोजित CPA की बैठक में शामिल होंगे तत्पश्चात 13 सितंबर की शाम को रायपुर वापिस लौटेंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *