गुरु के ज्ञान व मार्गदर्शन से जीवन की दिशा तय होती है: विधायक अनुज

आज विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा में
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा| इस सम्मान समारोह में लगभग 200 से अधिक शिक्षकों को शाल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर विधायक अनुज ने गुरुजनों को प्रणाम करते हुए कहा कि गुरु ही वे दीपस्तंभ हैं, जिनके ज्ञान, मार्गदर्शन और मूल्यों से जीवन की दिशा तय होती है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, वे समाज में नई चेतना जगाने का कार्य करते हैं। हमारे शिक्षकगण विकसित भारत के संकल्प पूर्ति में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो अपने ज्ञान और नि:स्वार्थ भाव से समाज को एक नई दिशा और हमारी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाने में अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। एक शिक्षक का धैर्य, समर्पण, और प्रेम ही वह शक्ति है जो एक सामान्य छात्र को असाधारण बनाती है। ऐसे ही एक सभ्य व शिक्षित समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे धरसींवा विधानसभा के शिक्षकों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करने हेतु यह समारोह का आयोजन किया गया है, हमारा सौभाग्य हैं कि हम ऐसे गुरुजनों का सम्मान कर रहे हैं जो धरसींवा विधानसभा के उज्वल भविष्य और विकसित भारत बनाने में अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं| हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम कर रही है। मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर शिक्षा को और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में धरसींवा विधानसभा के हर स्कूल में डिजिटल कक्षाएं शुरू की जाएंगी। शिक्षकों के लिए नियमित प्रशिक्षण और छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि धरसींवा विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बने।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, नवीन अग्रवाल, संदीप यदु, सुनील सोनी, टिकेश्वर् मनहरे,सोना वर्मा सहित शिक्षकगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *