देशभर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, देशभर में सोशल मीडिया साइट एक्स हुआ ट्रेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ ही प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

देशभर में ट्रेंड हुआ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

फाइनल मैच के शुरू होते ही शाम से ही सोशल मीडिया पर Chhattisgarh Hockey League कीवर्ड देश भर के एक्स यूजर के मोबाइल में ट्रेंडिंग में दिखने लगा। रात तक X (ट्विटर) पर यह टॉप 5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देशभर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने इस लीग की जमकर सराहना की। यह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खेल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से छत्तीसगढ़ का यह आयोजन पूरे देश का ध्यान खींचने में सफल रहा है।

देश में पहली बार किसी राज्य सरकार का हॉकी को लेकर इतना बड़ा आयोजन

गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा हॉकी को समर्पित इतने बड़े पैमाने पर लीग का आयोजन किया गया है। इस लीग में प्रदेश और देश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी साथ खेले ओलंपिक खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी कई भूमिकाओं में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के इस संस्करण में हिस्सा लिया, जिसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निश्चित तौर पर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने छत्तीसगढ़ को हॉकी की नई राजधानी बनने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। यह लीग छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बनेगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed